उन्नाव, सितम्बर 22 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कांथा, पाठकपुर, कंदरपुर, सरैया, बाबुरहा, असोहा, निमैचा व अजयपुर सहित अन्य गांवों में पिछले एक सप्ताह से बंदरों के झुंड ने आतंक मचा रखा है। काटने वाले बंदर लोगों को दौड़ा कर घरों में घुसकर काट रहे हैं। आलम यह है कि पाठकपुर गांव की रहने वाली लक्ष्मी देवी मंगलवार सुबह घर में काम कर रही थी। तब ही बंदरों के झुंड ने लक्ष्मी देवी व दुकान पर सामान लेने जा रही बबली पर हमला कर काट लिया। दोनों जख्मी को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। यहां इलाज के बाद डॉक्टर ने दोनों को छुट्टी दे दी। बताया जा रहा है कि एक पखवाड़ा के अंदर क्षेत्र के कई गांवों के रहने वाले सुधीर कुमार, गौरव त्रिपाठी, शंकरी, छविनाथ, संतोष तिवारी, महादीन, छेद्दू, प्रकाश, रामकुमार, सरोज, कन्हइया कटखने बंदरों का शिकार हो चुके हैं।...