Unnao News: बंटवारे को लेकर बहू ने सास से की मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप
उन्नाव, नवम्बर 10 -- Unnao News: बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी कलावती पत्नी कमलेश ने बहू के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। कलावती के मुताबिक 8 नवंबर की दोपहर बहू सोनी देवी घर के बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करने लगी। उन्होंने बंटवारा करने से मना किया तो बहू ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.