Unnao News: फोरलेन पर अतिक्रमण से जाम, सभासदों ने ईओ से अभियान चलाने की मांग की
उन्नाव, अक्टूबर 8 -- Unnao News: शुक्लागंज। फोरलेन पर दोनों ओर अतिक्रमण होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। जिसे देखते हुए सभासदों ने गुरुवार को ईओ से अतिक्रमण अभियान चलाए जाने की मांग की है। इसके साथ ही नालों की सफाई कराने को भी कहा है। जिस पर ईओ ने जल्द अतिक्रमण अभियान चलाने की बात कही है। फोरलेन के दोनों ओर बने नालों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिस कारण नालों की भी साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा पीक ऑवर में अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति बन रही है। जिसे देखते हुए सभासद प्रत्यय गुप्ता, नंद कुमार मिश्रा, सूरज साहू के अलावा अन्य सभासदों ने अतिक्रमण अभियान चलाने को कहा। सभासदों ने कहा कि फोरलेन पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की आवाजाही बाधित होने से जाम लग रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.