Unnao News: फॉल्ट से रातभर नहीं आई बिजली तो की शिकायत
उन्नाव, जुलाई 4 -- Unnao News: बिछिया। सोनिक सबस्टेशन के चमरौली द्वितीय फीडर से चांदपुर, ओरहर, जमुका, रायपुर बुजुर्ग, दुआ, तारगांव व बख्खाखेड़ा गांव और मजरों में विद्युत सप्लाई होती है। एक संविदा लाइनमैन है, जिसके पास उक्त गांवों के फाल्ट सही करने का जिम्मा है। शुक्रवार शाम बारिश दौरान बिजली फाल्ट हो गया। इससे पूरी रात उपभोक्ता उमस से परेशान रहे। शनिवार दोपहर तक आपूर्ति बहाल न होने पर ओरहर गांव के दिलीप सिंह, चुन्नू त्रिवेदी, हरिकरन सिंह, रामबहादुर सिंह सिंह, गोपाल, पुनीत आदि पॉवर हाउस पहुंचे। जेई रणवीर सिंह यादव व एसडीओ से बदहाल बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। आश्वासन दिया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कोडरमा समेत चार प्रखंडों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित, बढ़ा आक्रोश
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.