Unnao News: फुटबाल प्रशिक्षण में फिटनेस के साथ तकनीक पर भी जोर
उन्नाव, अगस्त 9 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। बाईपास स्थित जिला स्टेडियम में चल रहे फुटबाल प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को पहुंचे 11 प्रशिक्षार्थियों को खेल की तकनीक के साथ शारीरिक दक्षता के बारे में जानकारी दी गई। खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान फुटबाल के बुनियादी नियमों और मैदान पर उनकी भूमिका के बारे में भी बताया गया। कोच व जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने प्रशिक्षार्थियों को बताया कि फुटबाल ऐसा खेल है, जिसमें खिलाड़ी को पूरे मैच के दौरान लगातार सक्रिय रहना पड़ता है। एक पेशेवर खिलाड़ी में 90 मिनट तक लगातार दौड़ने और खेलते रहने की क्षमता होनी चाहिए। इसके लिए नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास और दौड़ का अभ्यास करना जरूरी है। कहा कि फुटबाल में खिलाड़ी को कुछ ही सेकेंड में अपनी दिशा बदलनी पड़ती है। इसलिए शरीर में तेजी और संतुलन होना जरूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.