उन्नाव, सितम्बर 5 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के आवागोझा गांव में शनिवार को घरेलू काम करते समय करंट की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आवागोझा गांव की रहने वाली 50 वर्षीय सुमन पत्नी उमाशंकर शनिवार को घर में घरेलू काम कर रही थी। वहां रखा फर्राटा पंखा चल रहा था और उसका बिजली का तार भूमि पर पड़ा था। बताया गया कि तार बीच में कटा था। काम करते समय सुमन का पैर बिजली के तार में फंस गया। तार के कटे हिस्से के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह चीखने चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने लाठी के सहारे बिजली के तार को महिला से अलग किया। तब तक सुमन गं...