Unnao News: फर्जी मकान दिखाकर 2.5 लाख हड़पे, सात पर केस
उन्नाव, नवम्बर 5 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट आदेश पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, मारपीट और धमकी देने के मामले में रत्ना मिश्रा और उनके बेटे सत्यम मिश्रा सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर के मोतीनगर मोहल्ले के रहने वाले अधिवक्ता सौरभ श्रीवास्तव का आरोप है कि आरोपियों ने आवास विकास में स्थिति एक मकान को अपना बताते हुए 30 लाख में सौदा तय किया था। 14 जून 2023 को अग्रिम राशि (पेशगी) के रूप में 2,50,000 आरटीजीएस के जरिए सत्यम मिश्रा के खाते में ट्रांसफर कराए थे। बाद में पता चला कि मकान आरोपियों का था ही नहीं। आरोपियों ने नगर पालिका की फर्जी कर रसीद दिखाकर रकम हड़प ली। रुपये वापस मांगने पर 9 अगस्त 2026 को आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से सुनवाई न ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.