Unnao News: फरार गैंगस्टर आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
उन्नाव, अगस्त 12 -- Unnao News: बीघापुर। बारा सगवर थाना पुलिस ने बुधवार सुबह लालकुंआ ओवरब्रिज के नीचे दबिश देकर गैंगस्टर के आरोपित को गिरफ्तार किया है। नगर पंचायत बीघापुर के शंकरनगर के रहने वाले नीरज चौरसिया उर्फ हीरो पुत्र राजाराम चौरसिया के विरुद्ध गैंगस्टर लगने के बाद से फरार चल रहा था। बारा सगवर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि नीरज चौरसिया के विरुद्ध समाज विरोधी गतिविधियों व समूह बनाकर घटनाएं करने के तहत गैंगस्टर निरूपित किया गया था। गैंगस्टर लगने के बाद से नीरज फरार चल रहा था। आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.