उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के जईतापुर गांव की रहने वाली महिला ने पड़ोसियों से मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जईतापुर गांव की रहने वाली पीड़िता सुधा पत्नी राजेंद्र कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 4 नवंबर 2026 की रात वह अपने घर में खाना बना रही थी। तभी उनका पड़ोसी मनोज पुत्र धनीराम नशे में उसके घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। ​आरोप है कि मनोज, उसकी पत्नी आरती और उसकी मां ने एकजुट होकर पीड़िता पर लात-घूंसों और डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: गाली-गलौज व जान मारने की नीयत से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज महिला द्वार...