उन्नाव, सितम्बर 12 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। कोतवाली सदर क्षेत्र में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने तहरीर देकर एक युवक पर बेटी को अपने साथ ले जाकर कहीं छिपाने का संदेह जताया है। महिला ने पुलिस से मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तहरीर के मुताबिक, ग्राम कोरारी निवासी युवती का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व काली मिट्टी डब्बापुरा थाना फतेहपुर चौरासी निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पति की मृत्यु हो गई थी। मां का आरोप है कि पति की मौत के कुछ माह बाद से ही उसकी बेटी सोनू पुत्र रामऔतार निवासी उम्मीदों का शहर के साथ रहने लगी थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। विवाद के चलते कई बार नाराज होकर अपनी मां के घर या अन्य रिश्तेदारों के यहां चली जाती थी। बाद में परिज...