उन्नाव, जुलाई 28 -- Unnao News: बांगरमऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला प्रेमगंज में लंबे समय से बनी जलभराव और दूषित पेयजल की समस्या को लेकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा संस्था ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग उठाई है। संस्था के पदाधिकारियों ने एसडीएम बृजमोहन शुक्ला को ज्ञापन देते हुए बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक साल की बरसात के मौसम में पूरे मोहल्ले में गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके कारण लोगों का आवागमन बाधित होने के साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। समस्या जस की तस बनी है। मोहल्ले में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों से फ्लोराइड युक्त पानी निकल रहा है। संस्था का कहना है, कि इस गंभीर समस्या से नगर पालिका और जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया ...