Unnao News: प्राथमिक स्कूल में लाखों की चोरी
उन्नाव, जुलाई 24 -- Unnao News: नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बिचपरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार रात चोरों ने धावा बोलकर विद्यालय के कार्यालय और रसोईघर का ताला तोड़ दिया। चोर विद्यालय से इनवर्टर, बैट्री, गैस सिलेंडर, भगोना समेत मिड-डे मील और विद्यालय संचालन में उपयोग होने वाला अन्य जरूरी सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे। कार्यालय और रसोईघर के ताले टूटे मिले तथा अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की घटना देखकर शिक्षकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू मूर्ति शर्मा ने अजगैन कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.