Unnao News: प्राथमिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने प्रदीप द्विवेदी
उन्नाव, जुलाई 28 -- Unnao News: उन्नाव। प्राथमिक शिक्षक संघ सिकंदरपुर सरोसी के अधिवेशन/निर्वाचन कार्यक्रम में प्रदीप द्विवेदी निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने। जबकि महामंत्री प्रवीण शर्मा और कोषाध्यक्ष आलोक तिवारी निर्विरोध चुने गए। सभी पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हित पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रान्तीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष श्री बृजेश पाण्डेय, जिलामंत्री गजेन्द्र वर्मा, महेंद्र कुमार, राजीव श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा की उपस्थिति में सरोसी ईकाई का निर्वाचन सकुशल सम्पन्न हुआ। इसमें सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। पदों के सापेक्ष एक-एक नामांकन होने से चुनाव की स्थिति नहीं बनी। इस दौरान अजय कुमार बाजपेई, अंशुमान शर्मा, रामचंद्र, नीरज कुमार, गिरीश पांडे, राजेश कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.