उन्नाव, जुलाई 14 -- Unnao News: अचलगंज। सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक की नवनियुक्त बीईओ अनीता शाह ने मंगलवार को अंग्रेजी मीडियम के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पहुंचकर प्लांटेशन ड्राइव के तहत परिसर में पौधरोपित किए। बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी नित्य देखभाल करना हम सब का कर्तव्य है। विद्यालय की प्रधान शिक्षिका प्रतिभा मिश्रा, धुन प्रसाद, किरण यादव, साहिल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...