उन्नाव, सितम्बर 3 -- Unnao News: बांगरमऊ। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के हरईपुर गांव के रहने वाले 14 वर्षीय आयुष पुत्र अनिल गुरुवार दोपहर बाद पेड़ पर चढ़ कर कल्ला तोड़ रहा था। तभी बारिश के चलते डाल गीली होने से अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे भूमि पर आ गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल किशोर को सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...