Unnao News: पेड़ मालिक व दो ठेकेदारों के विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई
उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के चंद्रभालखेड़ा मजरा करदहा गांव में मंगलवार को ठेकेदार से प्रतिबंधित हरे आम के पेड़ काटे जा रहे थे। यह सूचना किसी ने वन विभाग के दरोगा विकास वर्मा को दे दी। वन दरोगा तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो लकड़ी काट रहे मजदूर मौके से भाग गए। टीम ने जांच की तो पेड़ गुरु प्रसाद निवासी चंद्रभालखेड़ा के निकले। मालिक ने पेड़ों को ठेकेदार श्याम और हीरा के हांथों बिक्री किए गए थे। जिनको बगैर परमीशन के काटा जा रहा था। वन दरोगा विकास वर्मा ने बताया कि पेड़ मालिक व दोनों ठेकेदारों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.