Unnao News: पेड़ों की कटाई-छंटाई के चलते साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली
उन्नाव, सितम्बर 5 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। गोकुल बाबा सब स्टेशन से संचालित फीडर एक में शनिवार को पेड़ों की कटाई और छंटाई का कार्य होने के कारण करीब साढ़े तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने से नगर के करीब दस मोहल्लों के उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। बिजली विभाग की ओर से शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 33 केवी लाइन को बंद कर पेड़ों की कटाई और छंटाई का काम शुरू कराया गया। इसके चलते फीडर एक से जुड़े आदर्श नगर, कंचन नगर, भातू फार्म, सर्वोदय नगर, मंशा खेड़ा, गायत्री नगर, अंबिकापुरम, अली नगर समेत आसपास के मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। आपूर्ति बंद होने से घरों और दुकानों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब साढ़े तीन बजे पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। बिजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.