उन्नाव, जुलाई 17 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय स्कूलों में पेयरिंग व्यवस्था से लंबी दूरी अब नौनिहालों की शिक्षा में मजबूरी नहीं बनेगी। वह पहले की तरह अपने स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। शासन के फरमान के बाद डीएम के दिशा-निर्देश पर बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने 64 स्कूलो की पेयरिंग को समाप्त किया है। करीब एक साल पहले इन स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में जोड़ा गया था। उस वक्त पेयरिंग से बनी दूरी को लेकर तमाम ब्लाकों में छात्रों और अभिभावकों ने विरोध भी दर्ज कराया है। अब उसमें सुधार कर पेयरिंग व्यवस्था को समाप्त किया गया है।बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित 64 स्कूलों में सबसे ज्यादा पेयरिंग की जद में हिलौली ब्लॉक के स्कूल रहे थे। इस ब्लाक के 22 स्कूलों को पास के स्कूलों में जोड़ा गया था। इसके अलावा असोहा क...