Unnao News: पेड़ पर चढ़कर लकड़ियां तोड़ रहा युवक पैर फिसलने से गिरा, गंभीर घायल
उन्नाव, नवम्बर 24 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मदारीखेड़ा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय राम सिंह पुत्र मोतीलाल मंगलवार दोपहर गांव के बाहर आम के बगीचे में सूखी लकड़ियां तोड़ने गया था। इस दौरान वह पेड़ पर चढ़कर लकड़ियां तोड़ रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो राम सिंह भूमि पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसे उठाकर मियागंज सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.