Unnao News: पेड़ कटवाने का आरोप, भाई पर कार्रवाई की मांग
उन्नाव, अक्टूबर 6 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अड़ंगापुर गांव में खेत में खड़े हरे महुआ के पेड़ को चोरी से कटवाने का आरोप लगाते हुए किसान ने अपने भाई और एक लकड़कटे को नामजद किया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अड़ंगापुर गांव के रहने वाले प्रभाकर शुक्ल ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि छह अक्तूबर अलसुबह उसके खेत में खड़े हरे महुआ के पेड़ को उसके भाई के सहयोग से एक लकड़कटे ने काट दिया। जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचा और पेड़ काटने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार पुलिस को बुलाने की बात कहने पर आरोपी मौके से भाग निकले। उसने बताया कि खेत में एक महुआ का पेड़ काटा गया है, जबकि चार अन्य पेड़ों को भी काटे जाने की तैयारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.