Unnao News: पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग, कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
उन्नाव, सितम्बर 27 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। राजधानी मार्ग सब्जी मंडी स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम एक युवक बाइक से पेट्रोल डलवाने आया था। पंप पर मौजूद कर्मियों ने बाइक में पेट्रोल डाला। जैसे ही युवक ने बाइक स्टार्ट की, अचानक चिंगारी उठने के साथ बाइक में आग लग गई। आनन-फानन में मौजूद कर्मियों ने बाइक को पेट्रोल पंप के बाहर ले जाकर सीज फायर से आग बुझाई। पेट्रोल पंप कर्मियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। घटना के बाद पंप पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: आलमबाग पेट्रोल पंप पर लगी आग,कर्मचारी झुलसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.