Unnao News: पेट्रोलिंग में लेटलतीफी से उपभोक्ता उबले
उन्नाव, सितम्बर 2 -- Unnao News: औरास। खोखापुर सब स्टेशन से जुड़े डेढ़ हजार उपभोक्ता आठ घंटे बिन बिजली के बेहाल हुए। उपभोक्ताओं ने पेट्रोलिंग में लेट लतीफी का आरोप लगाया है। खोखापुर सबस्टेशन से जुड़े औरास पॉवर हाउस से जुड़ी 33 केवी लाइन आई है। इसी से औरास के हाथीखेड़ा, जमाल नगर परौरी, औरास सहित चार फीडरों से पूरे क्षेत्र की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार भोर पहर चार बजे खोखापुर से आई 33 केवी लाइन फाल्ट के नाम पर औरास पॉवर हाउस को आने वाली लाइन बंद कर दी गई। बुधवार सुबह जेई की मौजूदगी में मरम्मत का काम शुरू हुआ। 12 बजे दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर राहत मिली। यह भी पढ़ें- Orai News: हाइटेंशन लाइन में फॉल्ट से कालपी में डेढ़ घंटे ठप रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.