Unnao News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मनाई गई पुण्यतिथि
उन्नाव, जुलाई 27 -- Unnao News: नवाबगंज, संवाददाता। विकासखंड परिसर स्थित स्व. रामनरेश विमल सभागार में रविवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. रामनरेश विमल की 22 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र विमल ने कहा कि वर्ष 2004 में उनके पिता की ब्लॉक परिसर में ही हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उन्होंने वर्षों तक हत्यारों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अगस्त में न्यायालय ने सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विधायक बृजेश रावत ने रामनरेश साहसी, स्वाभिमानी और जनहित के लिए संघर्ष करने वाले जनप्रतिनिधि थे। दलित समाज से होने के बावजूद उन्होंने कभी अन्याय के आगे झुकना स्वीकार नहीं किया। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.