Unnao News: पूर्व प्रवक्ता जगत नारायण मिश्र का निधन
उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: बांगरमऊ। नगर के सुभाष इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता, पूर्व उपप्रधानाचार्य एवं उपप्रबंधक जगत नारायण मिश्र का शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लंबी बीमारी के चलते उनके निज आवास पर निधन हो गया। उनके निधन पर शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर सुभाष इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य करुणा शंकर शुक्ला, अर्जुन लाल दिवाकर, पप्पू त्रिवेदी, दिलीप त्रिपाठी, प्रेमशंकर मिश्रा, पूर्व विधायक बदलू खां, आरती बाजपेई, राजीव बाजपेई, धीरेंद्र कुमार शुक्ला आदि ने शोक व्यक्त किया। दिवंगत के बड़े पुत्र कमलेश कुमार ने बताया कि रविवार को क्षेत्र के नानामऊ गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Almora News: पूर्व विधायक जंतवाल के निधन पर शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.