उन्नाव, अक्टूबर 25 -- Unnao News: उन्नाव। अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल प्रतियोगिता में पुलिस के मुख्य आरक्षी लोकेन्द्र कुमार ने कांस्य पदक जीता है। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस हैंडबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था था। इसमें मुख्य आरक्षी लोकेन्द्र कुमार ने उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर लोकेंद्र ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। एसएसपी ने लोकेन्द्र कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...