Unnao News: पुलिया पर बैठा युवक नींद आने पर नीचे गिरा, पैर टूटा
उन्नाव, अगस्त 27 -- Unnao News: नवाबगंज, संवाददाता। गांव के पास पुलिया पर बैठे युवक को बुधवार दोपहर अचानक नींद आ गई। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पुलिया से नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी नवाबगंज ले गए, जहां चिकित्सक ने पैर में फ्रैक्चर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अजगैन थाना क्षेत्र के जालिमखेड़ा गांव निवासी मनोज पुत्र महावीर बुधवार दोपहर गांव के पास स्थित मुद्दुखेड़ा गांव की पुलिया पर बैठा था। इसी दौरान उसे नींद आ गई। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पुलिया से नीचे जा गिरा। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन ऑटो से घायल मनोज को सीएचसी नवाबगंज लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पैर में फ्रैक्चर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.