Unnao News: पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हमला, 4 पर केस दर्ज
उन्नाव, नवम्बर 7 -- Unnao News: नवाबगंज। कस्बा नवाबगंज के सदर बाजार क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मां-बेटे के साथ मारपीट, गाली-गलौज और पथराव करने का मामला सामने आया है। पीड़िता नीलू वर्मा पत्नी अनिल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता नीलू ने बताया कि 5 नवंबर 2026 की रात अपने बेटे वंश के साथ दुकान बंद कर पैदल घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद शिवा और सोनू पुत्रगण मुन्ना ने अपने रिश्तेदारों मोहित और अमन के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता और उनके बेटे के साथ गाली-गलौज की और लाठी व लात-घूसों से हमला कर दिया। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उन पर ईंट-पत्थर भी फेंके। जिससे मां-बेटे को चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता ने 6...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.