Unnao News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमला कर चार को किया घायल
उन्नाव, नवम्बर 10 -- Unnao News: अचलगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पड़री कलां गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। कुल्हाड़ी लगने से राजू लोधी, सुमेर लोधी और खुशी पर लाठी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को बिछिया सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से राजू की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि श्यामा कांति की तहरीर पर रामकुमार, भूरे, डब्बू और संजय के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि कुछ माह पहले आरोपियों की पत्नी और बेटे पर पुलिस टीम के साथ मारपीट और पथराव करने का आरोप लगा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में नेवरना चौकी पुलिस तैनात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.