उन्नाव, सितम्बर 2 -- Unnao News: पुरवा। तेज बारिश के बाद पुरवा कस्बे में जगह-जगह जलभराव होने और नाले-नालियां जाम होने की समस्या को एसडीएम दिग्विजय सिंह ने गंभीरता से लिया है। सीएचसी परिसर, ब्लॉक परिसर समेत कस्बे की कई गलियों में बारिश का पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले में एसडीएम ने नगर पालिका के ईओ संदीप कुमार को जल निकासी और नाले-नालियों की सफाई के निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बारिश के बाद सीएचसी परिसर में पानी भर जाने से मरीजों और तीमारदारों को आने-जाने में परेशानी हुई। इसके अलावा ब्लॉक परिसर और कस्बे की कई गलियों में भी जलभराव हो गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जलजमाव वाले क्षेत्रों का नप अध्यक्ष ने लिया जायजा, अफसरों को लगायी फटकार दुकानों के सामने पानी भरने से दुकानदारों को...