उन्नाव, अक्टूबर 29 -- Unnao News: उन्नाव। कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक हुई। अध्यक्षता एडीएम (न्यायिक) अमिताभ यादव ने की। पूर्व सैनिकों की भूमि सहित कुल 17 समस्याएं निस्तारित की गई। वहीं, जनपद के लगभग 10 अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्बन्धित प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान स्क्वाड्रन लीडर मधु मिश्रा, राजेन्द्र कुमार सैनी, उमाकान्त, संजय, अतुल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...