उन्नाव, जुलाई 24 -- Unnao News: सोनिक। सदर तहसील के बरिगवा में स्थित मां जालिपा देवी मंदिर परिसर में अवैध कब्जे पुजारी अनिल द्वारा की गई शिकायत पर गुरुवार शाम राजस्व टीम ने निरीक्षण किया। कानून गो अब्दुल सफीक, लेखपाल संतोष मौर्य, अंशु राठौर ने पैमाइश कर नक्शा देखा। एकत्र नए अतिक्रमण को तत्काल हटवाया और रिपोर्ट तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही। पुजारी अनिल ने बताया 16 मकान 26 दुकाने मंदिर परिसर की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई हैं। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट का आदेश आने पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। एक सप्ताह पहले पुजारी अनिल ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को दिया था। जिसमें अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी। लेखपाल संतोष मौर्य ने बताया मंदिर परिसर पर कुछ लोगों द्वारा नया अतिक्रमण किया गया था, जिसे ...