Unnao News: पीड़ित ने शिकायत दर्ज करवा ठगी का लगाया आरोप
उन्नाव, अगस्त 6 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। कस्बा के पीरजादीगढ़ी मोहल्ला निवासी अरविंद ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसके इंस्टग्राम आईडी पर एक गेम एप डाउनलोड करने का लिंक आया था। जिस पर गेम को डाउनलोड किया था। गेम खेलने पर उसमें डेढ़ लाख रुपये जीतने का मैसेज आया था। तब टीडीएस व जीएसटी का चार्ज देने पर खाते में रुपये ट्रांसफर होना बताया गया। तभी इस साइड के द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर पीटीएम के जरिए 9654 रुपये भेज दिए। उसके बाद फिर से नौ हजार रुपये और भेजने का मैसेज आया। जिसके बाद उसने 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज करा दी थी। कोतवाल भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि मामला साइबर सेल को भेजकर जांच करवाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.