Unnao News: पीड़ित के खाते में वापस कराई धनराशि
उन्नाव, सितम्बर 6 -- Unnao News: उन्नाव। साइबर ठगी कर खाते से निकाली गई एक लाख रुपये की धनराशि को पुलिस टीम ने पीड़ित के खाते में वापस कराया। यह ठगी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर की गई थी। सदर कोतवाली के डीह गांव के संकल्प सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर बताया था कि तीन सितंबर को उनके पास एक फोन आया। इसमें अपने को बैंक कर्मी बता क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही गई। इस दौरान उसने खाते संबंधी कुछ जानकारी भी ली। पूरी जानकारी देने के कुछ देर बाद ही खाते से 1,00,557 रुपये डेबिट होने का मैसेज आ गया। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। 6 सितंबर को पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि लौटाई गई। इंस्पेक्टर चंद्रकांत मिश्र, क्राइम इंस्पेक्टर राजेश यादव, आरक्षी सोनिया शर्मा और एलिस श्रीवास्तव का अहम योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.