उन्नाव, जुलाई 18 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक के खाते में 33,100 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई है। पीड़ित सबीर पुत्र इस्माइल निवासी तालिब सराय, कोतवाली सदर ने 16 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि सोशल मीडिया पर सस्ता एलईडी टीवी दिलवाने का झांसा देकर अज्ञात युवक ने फोन पे के माध्यम से 33,100 रुपये की ठगी कर ली थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित माध्यमों से समन्वय स्थापित किया और 18 जुलाई को ठगी की पूरी रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: साइबर फ्राड के शिकार दो पीड़ितों के खाते में वापस कराए 67 हजार रुपये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...