Unnao News: पीड़ितों के खातों में 63700 रुपये कराए वापस
उन्नाव, अगस्त 19 -- Unnao News: उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के कब्बाखेड़ा मोहल्ला के रहने वाले मुनेंद्र पाल ने 25 जनवरी को केस दर्ज कराया था कि फर्जी पुलिस अधिकारी बन साइबर ठगों ने धमकी देकर खाते से 34,900 रुपये का फ्रॉड कर लिया। कासिमनगर मोहल्ला निवासी मो. सुजा काजमी ने 15 जून को प्रार्थना पत्र दिया था कि साइबर ठगों ने डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स करवाने के नाम पर फोन पे से 26,800 रुपये की ठगी कर ली। वहीं 14 अगस्त को जगन्नाथगंज मोहल्ला निवासी अनूप ने खाते से स्वत: दो हजार रूपये का फ्राड होने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी। तीनों मामलों में सदर कोतवाली की साइबर टीम ने जांच कर रुपये होल्ड करवाने के बाद तीनों पीड़ितों के खातों में रुपये वापस कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.