उन्नाव, जुलाई 31 -- Unnao News: मोहान। बिजली कनेक्शन पीड़ी कराने के बाद एक लाख पंद्रह हजार की आरसी भेज दी गई। सुधार के लिए डेढ़ साल में दर्जनों शिकायते की पर सुनवाई नहीं हुई। एसडीओ, जेई ने एक्सईएन से मिलकर सुधार की बात कहीं तब भी ध्यान नहीं गया। अब आरसी जारी होने पर किसान परेशान है, इसकी शिकायत डीएम से करते हुए आरसी निरस्त कराकर न्याय दिलाने की मांग उठाई।हसनगंज सब स्टेशन के सेमरा गांव निवासी मोहम्मद सफीक ने वर्ष 2008 में एक किलोवाट का विद्युत कनेक्शन कराया था। 2017 तक बिजली उपभोग कर बकाया बिल का भुगतान कराकर कनेक्शन डिस्कनेशन करा दिया। बिल के अलावा पीड़ी का निर्धारित शुल्क भी जमा किया था। इसकी कुछ रसीदे भी किसान को मिली थी। सात साल बाद वर्ष 2024 में 115716 रुपए का बिल किसान के घर दोबारा भेजा गया तो वह देखकर दंग रह गए। बिजली कार्यालय जाकर ...