Unnao News: पीड़ित को एक लाख रुपये वापस
उन्नाव, अगस्त 18 -- Unnao News: उन्नाव। साइबर ठगी के मामले में सदर कोतवाली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से ठगी गई एक लाख रुपये की रकम वापस करा दी। पुलिस ने ठगी की रकम में से 2,05,604 रुपये होल्ड लीन भी कराए हैं। शेष धनराशि वापस कराने की कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार, तीन दिसंबर 2025 को पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खाते से 3,62,560 रुपये कट गए हैं। मामले में सदर कोतवाली में केस दर्ज कर साइबर ठगी की जांच शुरू की गई। 17 अगस्त को साइबर हेल्प डेस्क ने बैंकिंग स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम में से 2,05,604 रुपये होल्ड कराए। इसके बाद एक लाख रुपये पीड़ित के खाते में रिफंड करा दिए गए। पुलिस का कहना है कि शेष धनराशि वापस कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.