Unnao News: पीएम ई-विद्या को एससीईआरटी में 15 शैक्षिक वीडियो बने
उन्नाव, अक्टूबर 15 -- Unnao News: उन्नाव। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में पीएम ई-विद्या कार्यक्रम के तहत आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला में गणित, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के कुल 15 शैक्षिक वीडियो शूट किए गए। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे शिक्षकों ने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षण सामग्री तैयार की। वीडियो की समीक्षा उन्नाव के डायट प्रवक्ता दिनेश कुमार ने की। कार्यशाला में सहायक शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, जयप्रकाश शुक्ला, रविंद्र, प्रिया यादव, रजनीश, संजीव कुमार, अनुभव पाठक आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.