उन्नाव, अक्टूबर 13 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता प्रधानमंत्री आवास वितरण में एक महिला ने 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। महिला के आरोपों पर नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने मजिस्ट्रेट से मामले की शिकायत की। शिकायत के दौरान और भी कई ग्रामीण शामिल रहे। मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए विमल द्विवेदी ने बताया कि चंद्रकली पत्नी स्व.रामपाल निवासी सिर्सचेरी मियागंज में कच्चा घर था। जो बरसात में गिर गया था। आरोप है आवेदन के बाद 5000 रुपये मांगे गए थे जो एक खाते डलवाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...