Unnao News: पीईटी के तीन दिन रोडवेज की बसों के बढ़ेंगे फेरे
उन्नाव, अक्टूबर 22 -- Unnao News: उन्नाव। पीईटी को देखते हुए परिवहन निगम ने अतरिक्त बसों के संचालन की तैयारी की है। जिले में संचालित 102 रोडवेज बसों के अलावा लोकल रूट पर चार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। लखनऊ-कानपुर, भगवंतनगर और सफीपुर-लखनऊ मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। एआरएम पंकज तिवारी ने बताया कि परीक्षा 25 व 30 अक्तूबर, एक नवंबर को दो पालियों में होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने व परीक्षा छूटने के बाद घर लौटने में बसों की कमी न हो, इसके लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पीईटी के लिए प्रयागराज मंडल चलाएगा विशेष ट्रेनें यह भी पढ़ें- Mathura News: पीईटी परीक्षा के लिए मथुरा डिपो चलाएगा 93 बसें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.