उन्नाव, सितम्बर 28 -- Unnao News: शुक्लागंज, संवाददाता। पितृपक्ष के दूसरे दिन रविवार को नगर के सभी घाटों पर तमाम लोगों ने गंगा में खड़े होकर पितरों का तर्पण करते हुए पंडों को दान-दक्षिणा दिया। पंडों ने विधि-विधान से तर्पण कराया, जिसके बाद लोगों ने गंगा स्नान किया।पितृपक्ष के दूसरे दिन नमामि गंगे घाट, पुराने यातायात पुल के नीचे, रेलवे पुल के नीचे, गंगा विशुन घाट के अलावा जाजमऊ चंदन घाट पर महापात्रों ने विधि-विधान से तर्पण कराया। लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ अपने पितरों को जल अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। यह भी पढ़ें- लोगों ने दूसरे दिन भी गंगा में पितरों के तर्पण किया पंडे-पुजारियों द्वारा तर्पण की विधि संपन्न कराई गई। यह भी पढ़ें- पितृपक्ष शुरू होते ही गंगा घाटों...