उन्नाव, अगस्त 10 -- Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। हादसे में पिता का पैर टूटने पर देखने आया युवक लापता हो गया। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों को दो दिन से दिखाई नहीं दिया। सोमवार की सुबह उसका शव तालाब में पड़ा मिला। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मद्दूखेड़ा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय सुरेंद्र अपने परिवार के संग चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। पिता श्रीराम का बुधवार को उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सड़क हादसे में पैर फ्रेक्चर हो गया, जिसकीं सूचना पर सुरेंद्र गांव आया था। भाई सहित अन्य परिजन अस्पताल में थे। सुरेंद्र दो दिन से न अस्पताल गया और न किसी को दिखाई दिया। सोमवार सुबह गांव स्थित तालाब में ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सुरेंद्र के रू...