Unnao News: पिता की मौत पर डॉक्टर के खिलाफ आक्रोश, वीडियो वायरल
उन्नाव, अक्टूबर 22 -- Unnao News: उन्नाव। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा, जिससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में बिछिया ब्लॉक क्षेत्र के जमुका गांव निवासी चन्द्रभान आरोप लगाकर कहते हुए सुनाई दे रहा है कि बुधवार रात वह पिता कृपाशंकर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां एक डॉक्टर मिले। आरोप है कि 40-80 बीपी होने के बाद भी ग्लूकोस की बोतल नहीं चढ़ाई, जिससे पिता की जान चली गई। दवा बाहर से लिखी गई थी। बाहर से दो दिन की दवा पांच सौ रुपये की दवा ली थी। गोली खाते ही पिता की हालत बिगड़ गई और उनकी जान चली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.