Unnao News: पारिवारिक कलह से आहत युवक पुल से कूदा, इलाज के दौरान मौत
उन्नाव, जुलाई 9 -- Unnao News: शुक्लागंज। नवीन पुल से मंगलवार की शाम छलांग लगाने वाले आसीवन के युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद फिरोज नगर निवासी 35 वर्षीय आसिफ मंगलवार को कानपुर चमनगंज स्थित ससुराल गए थे, जहां पत्नी बुशरा से घर चलने की बात पर अनबन हो गई। पत्नी के घर आने से मना करने पर आहत होकर आसिफ ने नवीन पुल से गंगा रेती में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बालूघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई फिरदोस ने बताया कि आसिफ रसूलाबाद में जूते-चप्पल की दुकान चलाता था। पत्नी तीन माह से मायके में रह रही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.