Unnao News: पारख महासंघ का जिला स्तरीय अधिवेशन कल
उन्नाव, अगस्त 22 -- Unnao News: मोहान, संवाददाता। हसनगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार को पारख महासंघ का जिला स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मोहान में महासंघ के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम स्थल और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम आयोजक मुनेन्द्र वर्मा ने बताया कि अधिवेशन में पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद तथा केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह संगठन को मजबूत करने, कमेटी गठन और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने को लेकर संबोधित करेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.