Unnao News: पानी में बहता मिला नवजात शिशु का शव, हडकंप
उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: सुमेरपुर, संवाददाता । बिहार थाना क्षेत्र के केदारखेड़ा गांव के पास शारदा नहर में मंगलवार शाम नवजात शिशु का शव बहता मिला। मवेशी चरा रहे चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आसपास क्षेत्र में जानकारी जुटाई । लेकिन कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों में चर्चा है कि किसी महिला ने लोकलाज के डर से मृत अवस्था में नहर में फेंका गया है। बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि अनुमान है कि नवजात शिशु कहीं और फेंका गया है और बह कर यहां तक आ गया है । नवजात शिशु मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र मे चर्चा का विषय बनी हुई है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.