Unnao News: पानी गिरने के विरोध में दो पक्ष भिड़े, 8 घायल
उन्नाव, सितम्बर 27 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के भुटवा खेड़ा गांव में शनिवार को छत पर लगे पनारे का पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद लाठी चलने लगी। मारपीट में किशोर-किशोरी और बुजुर्ग दंपती समेत दोनों पक्षों से 8 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुरसठ ग्रामीण मजरा भुटवाखेड़ा गांव निवासी रमेश ने बताया कि पड़ोसी रजोल के घर की छत पर लगा पनारा उसकी भूमि की ओर पानी गिराता है। लगातार हो रही बारिश से छत से पानी घर में घुसने लगा। इस पर रमेश ने रजोल से पनारा हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.