उन्नाव, अक्टूबर 22 -- Unnao News: सफीपुर। पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। मुस्तफाबाद गांव निवासी संजय राठौर के घर का पानी मदनलाल के घर के सामने से होकर निकलता है। पानी की निकासी और गंदगी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बुधवार रात कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित रंजीत ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि संजय राठौर, धर्मेंद्र और सोनू ने हमला कर नीशू, उसकी मां बिशुना और उसे घायल कर दिया। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...