उन्नाव, अगस्त 3 -- Unnao News: सोहरामऊ। थाना क्षेत्र के सहरावां गांव स्थित पानी की टंकी से सोमवार शाम गिरकर मानसिक विक्षिप्त महिला जख्मी हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सहरावां गांव की रहने वाली 28 वर्षीय सीमा पुत्री बच्चू पासी बाजार में बनी पानी की टंकी से गिरकर जख्मी हो गई। घटना के बाद उसका भाई सुभाष उसे सीएचसी नवाबगंज ले गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि सीमा शादीशुदा है और मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पिछले कई महीनों से अपने मायके में रह रही है। थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। चर्चा है कि गां...