Unnao News: पाठकपुर में आज लगेगा दशहरा मेला, 47 वर्षों से चली आ रही परंपरा
उन्नाव, अक्टूबर 25 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। क्षेत्र के पाठकपुर स्थित मां जालिपा मंदिर परिसर में आज दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। पिछले 47 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले के दौरान रावण के पुतले का दहन किया जाएगा तथा रात्रि में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मेला समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को मंदिर परिसर में हवन-पूजन के बाद कन्या भोज एवं भंडारे के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। मंदिर परिसर में पिछले 47 वर्षों से लगातार मेले का आयोजन होता आ रहा है। ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.